पागल कुत्तों का इतना डर की, 10 स्कूलों में लगा ताला

चमोली में आवारा कुत्तों का आतंक: 10 स्कूलों में लगा ताला, बच्चों पर हमले के बाद हड़कंप | Chamoli News
इन दिनों आवारा कुत्तों के आतंक के चलते लोगों में डर का माहौल है . लेकिन इस ओर ना शासन का ध्यान है और ना ही प्रशासन का. इसी बीच उत्तराखंड के चमोली जिले से एक अजीब मामला सामने आया. जहां आवारा कुत्तों के चलते स्कूलों में ताला तक लग गया. दरअसल, नारायणबगाड़ क्षेत्र में आवारा और हिंसक कुत्तों के आतंक के कारण प्रशासन ने 10 स्कूलों को 23 अगस्त 2026 तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।
दो स्कूली बच्चों पर कुत्तों का जानलेवा हमला
बताया जा रहा है कि नाराणबगड़ में चार लोगों को आवारा कुत्ते के काटने के बाद बुधवार को भी पांच लोगों को दूसरे कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया जिसमें दो स्कूल बच्चे भी शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक कुत्ते को पकड़ लिया है। वहीं, बाजार क्षेत्र में मौजूद दो अन्य कुत्तों के भी हिंसक होने की संभावना जताई जा रही है। इन पर भी नजर रखी जा रही है और इन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कुत्तों से लोगों में खौफ
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों ने प्रशासन से कुत्तों को पकड़ने के साथ ही यह सुनिश्चित करने की मांग की है कि हिंसक कुत्तों से आम लोगों और खासकर बच्चों को खतरा न हो।
ये खबर भी पढ़ें- https://hbnnews24.com/news/ludhiana-swine-flu-cases-health-department-data-viral-infection
तहसील प्रशासन की ओर से वन विभाग और पुलिस की मदद से कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने बाजार में आवारा कुत्तों के आतंक से स्थायी निजात दिलाने की मांग की है।
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!