HBN News 24 Logo

पंचकूला में कांग्रेस का ‘संगठन सृजन अभियान’ सम्पन्न

Congress leaders attending 3-day Sangathan Srijan Abhiyan meeting in Panchkula Haryana for booth strength

Congress leaders attending 3-day Sangathan Srijan Abhiyan meeting in Panchkula Haryana for booth strength

Author
Vivekपंचकूला, हरियाणा, 25 अगस्त 2026, (अपडेटेड 08:32 am)

हरियाणा में लगातार कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटी है. इसी कड़ी में कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत पंचकूला में आयोजित तीन दिवसीय संगठनात्मक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अभियान के जरिए कांग्रेस ने बूथ और ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद बढ़ाने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से रणनीति पर चर्चा की।
अभियान के दौरान पार्टी के पर्यवेक्षकों और वरिष्ठ नेताओं ने जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। तीन दिवसीय कार्यक्रम को तीन अलग-अलग चरणों में आयोजित किया गया।

पहले दिन हुई प्रेस वार्ता, संगठन को लेकर हुई अहम चर्चा
अभियान के पहले दिन सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें AICC Observer डॉ. एन. रघुवीरा रेड्डी, PCC Observer बलवान दौलतपुरिया, विधायक गौरव ढींगरा एवं वीरेंद्र जगलान सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। पर्यवेक्षकों ने संगठन की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और कांग्रेस की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।


दूसरे दिन तीनों ब्लॉकों में पहुंचा संगठन सृजन अभियान
अभियान के दूसरे दिन पंचकूला जिले के तीनों ब्लॉकों में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे बरवाला ब्लॉक, दोपहर 2 बजे पंचकूला ब्लॉक और शाम 4 बजे रायपुरानी ब्लॉक में बैठकें आयोजित हुईं। इन बैठकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सीधे सुझाव लिए गए। बूथ एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष चर्चा हुई।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर जनता के बीच सक्रिय रहने और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

तीसरे दिन 8 उम्मीदवारों के हुए साक्षात्कार
अभियान के तीसरे और अंतिम दिन होटल बेलविस्टा, पंचकूला में संगठनात्मक साक्षात्कार की प्रक्रिया आयोजित की गई। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कुल 8 उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए गए। इस प्रक्रिया के माध्यम से संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर विचार किया गया। पार्टी की संगठनात्मक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उपयुक्त कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की गई।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह
तीन दिवसीय अभियान के दौरान अंबाला के सांसद वरुण चौधरी, पंचकूला के विधायक चंद्रमोहन, पूर्व विधायक लहरी सिंह, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी तथा पंचकूला जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौहान की सक्रिय उपस्थिति रही।
वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, एकजुटता का दिया संदेश
तीन दिनों तक चले संगठन सृजन अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने का आह्वान किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होता है और इसी उद्देश्य के साथ बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

 

Vivek

About the Author: Vivek

Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट

Congress Sangathan Srijan Abhiyan Panchkula Me Sampann | HBN24 News