Haryana Congress नेताओं ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़ कांग्रेस कार्यालय में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पार्टी नेताओं द्वारा पूर्व पीएम राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राजीव गांधी की जयंती (Rajiv Gandhi) के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, सेक्टर-9, चंडीगढ़ में श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता Haryana Congress Party के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Singh Hooda ने की।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने Rajiv Gandhi के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण, युवा शक्ति, आधुनिक तकनीक और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर सांसद कर्मवीर बोध, विधायक गीता भुक्कल, विधायक बलराम डांगी, विधायक इंदर राज, विधायक जस्सी पेटवाड़ , विधायक अशोक अरोड़ा, विधायक सतप्रकाश, विधायक आफताब अहमद, विधायक पूजा चौधरी, विधायक नरेश सेलवाल, पंचकूला जिला अध्यक्ष संजय चौहान तथा मनुज भँवरा सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने युवाओं को देश की प्रगति की सबसे बड़ी ताकत मानते हुए शिक्षा, तकनीक और संचार के क्षेत्र में दूरदर्शी पहल की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी की सोच, युवा भारत का सपना और देश को आधुनिक एवं आत्मनिर्भर बनाने की उनकी दूरदृष्टि आज भी नई पीढ़ी को प्रेरणा देती है। उनके आदर्शों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!