सुर्खियों में Kangana का बयान, धर्म पर क्या बोलीं कंगना

Kangana Ranaut reacting to Sharmila Tagore statement on Vande Mataram song and poetry during a recent media interaction.
एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर Sharmila Tagore की वंदे मातरम पर टिप्पणी के बाद विवाद जारी है. इसी कड़ी में कंगना रनौत Kangana Ranaut ने बड़ा बयान दिया. और कहा कि हिंदू-मुस्लिम सोच से बाहर आइए। कंगना ने आगे अपने बयान में कहा कि 'एक कलाकार के तौर पर मैं हैरान हूं कि कला और कविता को लेकर उनकी सोच इतनी छोटी और बनावटी कैसे हो सकती है' ।
आपको बताते चलें की शर्मिला टैगोर Sharmila Tagore ने कहा था कि 'वंदे मातरम के कुछ हिस्से एक ईश्वर को मानने वाले लोगों की आस्था से मेल नहीं खा सकते। गीत में कई देवताओं का जिक्र है। इस गीत के दो अंतरे ही अच्छे हैं' ।
इसके साथ ही कंगना रनौत ने शर्मिला टैगोर के Interview से जुड़ा वीडियो अपने सोशल मीडिया अंकाउट पर भी शेयर किया है और कहा कि 'मैं खुश हूं कि शर्मिला जी ने वंदे मातरम को लेकर अपनी आपत्ति के बारे में बात की। किसी भी कविता या गीत में शब्द रूपक होते हैं। कवि या कलाकार मनचाहा असर पैदा करने के लिए हर तरह की कल्पना करता है और असंभव लगने वाली समानताएं खींचता है।

इससे पहले भी कंगना रनौत ने अपने बयानों के जरिए सुर्खियों बटोरी थी. उन्होंने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी Cockroach Janata Party के प्रदर्शन के दौरान कहा था कि ‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह पर इतनी बदसूरती नहीं देखी। Gen-Z के विरोध प्रदर्शनों की ये रील्स उल्टी लाने वाली हैं।
ये खबर भी पढ़ें- 'भोंडेपन को Normal मत बनाइए'—आखिर क्यों वायरल हो रहा है कंगना रनौत का नया वीडियो?
कंगना का ये बयान खबरों में छाया रहा जिसके बाद कंगना ने विवाद बढ़ने के बाद कहा कि पूरे देश के युवाओं को ‘गटरछाप’ नहीं कहा था। उनका बयान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में मौजूद एक खास नस्ल को लेकर था।
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!