राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 7 साल में 17वीं बार मिली पेरोल

Gurmeet Ram Rahim coming out of Rohtak Sunaria Jail on parole for the 17th time in 7 years.
पेरोल डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पेरोल दी गई है और वह फिर सुनारिया जेल से बाहर आ गया है। कई गंभीर मामलों में रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद और सजा काट रहे राम रहीम को पिछले 7 सालों में 17वीं बार पेरोल मिली है.
आप को बता दें कि गुरमीत राम रहीम को 2017 में पहली बार CBI अदालत ने यौन शोषण मामले में दोषी ठहराया था। इसके बाद पत्रकार छत्रपति हत्याकांड और रणजीत सिंह हत्याकांड में भी उसे सजा सुनाई गई थी। लेकिन इसी बीच राम रहीम की बार-बार पेरोल पर रिहाई विवादों और चर्चा का विषय बनी रही है। हर बार जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रुकता है। इस दौरान वह ऑनलाइन सत्संग और संदेशों के जरिए अपने अनुयायियों से जुड़ता है।
ये भी पढ़ें- ट्रेन में चूहों का आतंक, एक पैसेंजर की नाक कुतर गया चूहा
विपक्षी पार्टियों ने इस मामले में कई बार आरोप लगाए हैं कि चुनाव के दौरान वोटों के ध्रुवीकरण के लिए राम रहीम को राहत दी जाती है, जबकि सरकार इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे विशुद्ध रूप से प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया करार देती है। फिलहाल, 17वीं बार जेल से बाहर आए डेरा प्रमुख के इस कदम ने एक बार फिर जेल नियमों की समीक्षा और कैदियों को मिलने वाली पेरोल की व्यवस्था पर बहस छेड़ दी है।
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for HBN News 24, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!